पहली नज़र, कांगड़ा
कांगड़ा में बीती रात एक प्राइवेट कंडक्टर द्वारा युवती से की गई छेड़छाड़ में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी संबंध में अन्य लोगों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई की देर रात पुलिस को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि कांगड़ा बस स्टैंड पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और पीड़िता को बस स्टैंड पर पाया। फिर उसने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उसी रात एफआईआर दर्ज कर ली गई थी और आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पिछली रात हुई घटना में आज सुबह उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वही इस मामले में कुछ अन्य व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति पहले भी इस तरह के छेड़छाड़ मामले में संलिप्त पाया गया है।
इसके अतिरिक्त, पीड़िता और उसके परिवार को कांगड़ा में रहने और खाने की व्यवस्था एसएचओ कांगड़ा और उनकी टीम द्वारा की गई। इस प्रकार, कांगड़ा पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। एस पी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा पुलिस जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है।पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने शामिल पांच और लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 115(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पहला आरोपी सुबह गिरफ्तार किया गया था। मामले में अब तक छह लोग पुलिस हिरासत में लिए जा चुके हैं।
