पहली नज़र ब्यूरो कांगड़ा
कांगड़ा चम्बा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा वंदे मातरम एक शब्द नहीं मंत्र है। वंदे मातरम के मंत्र को सुनकर देशवासियों की धड़कन बढ़ जाती है। भारद्वाज कांगड़ा में भाजपा द्वारा बंदे मातरम के 150 साल पूरा होने पर आयोजित लोकसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। डॉ. भारद्वाज ने कहा वंदे मातरम बंगाली ओर संस्कृति का मील है। 1787 के सन्यासी सम्मेलन में में देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध जो बिद्रोह था उसका उद्घोष वंदे मातरम था। स्कूली बच्चों को भारत के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा 1937 तक कांग्रेस के सभी सम्मेलन की शुरुआत बंदे मातरम के उद्घोष से होती थी। इसके बाद तुष्टिकरण की राजनीती के चलते कांग्रेस ने इसे बंद कर दिया। बंदे मातरम का कांग्रेस ने विश्मरण दिया। महात्मा गांधी ने कहा था बंदे मातरम एक शब्द नहीं अखंड भारत का स्वरूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड़ा उठाया है कि बंदे मातरम का देह के लिए क्या महत्ब है। प्रधानमंत्री ने बंदे मातरम का पोर्टल जारी किया है। पोर्टल में हर कोई ब्यक्ति, युबा, महिला बंदे मातरम गाना अपनी भाषा ओर शेली में गाकर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। जिसका गीत सबसे बढ़िया होगा उसे प्रधानमंत्री द्वारा सोशल मीडिया ओर आधिकारिक बेबसाईट पर शेयर किया जाएगा। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिधायक पवन काजल ने कहा आज एक प्रण हम सबको करना है कि बंदे मातरम को कंठस्थ करेंगे। सभी अपने स्वर में गाएंगे तभी अपनी युबा पीढ़ी को शिक्षा दे पाएंगे। काजल ने कहा ये सिर्फ गीत नहीं राष्ट्र कि पहचान ओर गौरब का प्रतीक है। उन्होंने युबा पीढ़ी, भाजपा पदाधिकारीयों को बंदे मातरम गीत को कंठस्थ करने का संकल्प भी दिलाया।
राजयसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भी बंदे मातरम के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा 150 साल बाद विशब के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंदे मातरम के प्रचार कि बिशेष पहल की है। जिससे देशभक्ति का समाज के हर बर्ग में संचार होगा।
संगठनात्मक जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि लोकसभा स्तर पर कांगड़ा में भाजपा का ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि राजीव भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि इन्दु गोस्वामी, उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल, विधायक जनक राज,रणवीर सिंह, पूर्व विधायक अरुण मेहरा, मुल्खराज प्रेमी, अर्जुन ठाकुर, रवि धीमान, रीता धीमान, संसदीय क्षेत्र के सह संयोजक राकेश शर्मा, जिला संयोजक एवं महामंत्री देवेंद्र कोहली, राजेश काका अध्यक्ष जिला नूरपुर, रागिनी अध्यक्ष जिला पालमपुर, धीरज सिंह नरयाल अध्यक्ष जिला भाजपा चंबा एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के सयोजक सहयोजक एवं मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।










