पहली नज़र ब्यूरो बिलासपुर
बिलासपुर के लोकप्रिय भजन गायक संजीव कुमार ने भोले शंकर को समर्पित अपना नया भजन “मत जाओ कैलास” रिलीज़ किया है। यह भजन भगवान शिव की भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत है, जिसे संजीव कुमार ने अपनी सुरीली आवाज़ में बेहद भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया है। इस भजन की वीडियो शूटिंग बड़सर की खूबसूरत वादियों में की गई है, जहाँ की प्राकृतिक सुंदरता ने भक्ति संगीत को और भी मनमोहक बना दिया है। भजन की वीडियो घुमारवीं के प्रसिद्ध वीडियोग्राफ़र साहिल स्टूडियो द्वारा किया गया है, जबकि संगीत भैरवी स्टूडियो के परमजीत पमी ने दिया है। रिलीज़ के बाद से ही “मत जाओ कैलास” सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भक्तों ने इसे संजीव कुमार की सबसे भावपूर्ण प्रस्तुतियों में से एक बताया है।संजीव कुमार इससे पहले भी कई भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, और उनका यह नया भजन भी श्रोताओं के दिलों को गहराई से छू रहा है।










