पहली नज़र ब्यूरो कांगड़ा
हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कांगड़ा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कांगड़ा के मैदान में जय मां बज्रेश्वरी क्लब कांगड़ा द्वारा 6 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से हॉकी की छह टीमों ने भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश भाजपा सदस्य व सेवियर संस्था के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह गर्व का क्षण है और इस क्षण में ऐसी प्रतियोगिताएं यादगार बन जाती है। खिलाडियों को भी यह प्रतियोगिताएं ता उम्र याद रहती है। उन्होंने कहा खिलाड़ी जितनी प्रतियोगिताएं खेलेंगे उनका खेल उतना ही निपुण व सुदृढ़ होगा। जय मां बज्रेश्वरी क्लब कांगड़ा के संयोजक दिनेश कुमार ने बताया कि क्लब ने निर्णय लिया था कि हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जो की 8 नवंबर को शुरू होगी और 9 नवंबर को इसका समापन होगा। उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता में कांगड़ा की दो टीमें, रैत, बिलासपुर, उना व शिमला की टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने अपने सभी मैच खेले और प्रतियोगिता में कांगड़ा की दो, बिलासपुर प रैत की टीमें सेमी फाइनल में पहुंच गई है जो कि कल खेले जाएगें।









