पहली नज़र ब्यूरो कांगड़ा
प्रदेश शतरंज संघ के बैनर तले कांगड़ा चैस क्लब द्वारा दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन चैस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की पहली इंटरनेशनल ओपन चैस प्रतियोगिता कांगड़ा में होने जा रही है जोकि कांगड़ा वासियों के लिए गर्व की बात है। जिसके लिए खिलाड़ी ऑनलाइन व ऑफलाइन भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं कांगड़ा चैस क्लब द्वारा वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। यह जानकारी कांगड़ा चैस के क्लब के चेयरमैन अमित वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश व प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ साथ फ्रेशर खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 500 से भी अधिक खिलाड़ी भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पहले कराई गई प्रतियोगिता से दोगुना लगभग ढाई लाख रुपए इनामी राशि व अन्य पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चैस प्रतियोगिता ऐसी प्रतियोगिता है जो की दिमागी कसरत के साथ-साथ आपकी याददाश्त को भी बढ़ाती है प्रतियोगिता में हर वर्ग का खिलाड़ी भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कांगड़ा में तीन वह चार जनवरी को आयोजित की जाएगी।
कांगड़ा चैस क्लब का शतरंज प्रतियोगिता करवाने का एक ही उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल सके और अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा दिखा सके। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कांगड़ा चैस अकादमी खोलने का भी प्रयास शुरू कर दिया है।
इस मौके पर कांगड़ा चैस क्लब के प्रधान संजय शर्मा, दीपक चुग, सचिव, कैशियर सुभाष कुमार, आयुष शर्मा भी मौजूद रहे।










