पहली नज़र ब्यूरो डेस्क
भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कांगड़ा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया कांगड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान लड़कियों व लड़कों के वर्ग में मैच आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। वहीं अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मुझे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ा में इस ऐतिहासिक पल को मनाने का अवसर मिला।हॉकी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भारत की पहचान और गर्व का प्रतीक है। इसने हमें अनुशासन, टीम भावना और समर्पण का असली अर्थ सिखाया है। छात्रों को प्रेरित करते हुए डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि वे हॉकी जैसे खेलों से जुड़कर न केवल शरीर को मजबूत रखें बल्कि अपनी प्रतिभा को और निखार कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करे।
इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राकेश गुप्ता, जिला कांगड़ा होकर के जनरल सेक्रेटरी सतिंदर त्रेहन, राज कुमार, नरेश कुमार, सुधीर हैप्पी, दिनेश, दिलीप, सोरन शर्मा सहित स्कूल के अध्यापक गण व विद्यार्थी मौजूद रहे।









