सिविल अस्पताल कांगड़ा में पहुंचे राजकीय महाविद्यालय मटौर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 13 सदस्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहली नज़र ब्यूरो कांगड़ा

राजकीय महाविद्यालय मटौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 13 स्वयं सेवियों ने सिविल अस्पताल कांगड़ा में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत कम्युनिटी सेवा गतिविधियों में भाग लिया। जिसके तहत स्वयंसेवियों ने अस्पताल की साफ सफाई, वृक्षारोपण, व लगे हुए पेड़ पौधों का रख रखाव किया। साथ ही अस्पताल के रोगियों को साफ सफाई संबंधी जानकारी देते हुए वहां आए रोगियों को व्यवस्थित करने में अपना पूरा सहयोग दिया। इस अवसर पर एसएमओ अल्पना, वंदना, डॉ. नीतू सिन्हा उपस्थित रहीं।
Pehali Nazar
Author: Pehali Nazar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles

error: Content is protected !!