कांगड़ा : शहीद सुरेश कुमार उर्फ विक्की निवासी गावं व डाकघर सुन्ही, तहसील बडोह, जिला कांगडा जोकि दिनांक 11.03.2017 को छतीसगढ़ में देश की सेवा करते हुए नकसली हमले में शहीद हो गये थे। इस उपलक्ष में उनका शहीद दिवस 11 मार्च को उनके परिवार के सदस्यों व सीआरपीएफ पिंजौर से आये सदस्य द्वारा राजकीय वरिष्ठ पाठशाला सुन्ही के प्रगाण में मनाया गया। इस सन्दर्भ में शहीद की पत्नी मति नीना देवी ने बताया कि उनके पति देश की सेवा करते हुए शहीद हुए है मैं वीर नारी होने के नाते मुझे अपने पति पर गर्व महसूस करती हूं कि मेरे पति देश की सेवा करते हुए शहीद हुये है। आज उनका शहीद दिवस राजकीय वरिष्ठ पाठशाला सुन्ही के प्रगाण में मनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री हिमाचल प्रदेश सरकार व कैबिनेट रैंक मंत्री व विधायक रघुबीर सिंह बाली से अनुरोध है कि कण्डी रोड से बडोह मार्ग पर जो गेट पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है उस गेट पर मेरे पति का नाम लिखा जाये, क्योकि मेरे पति ने भी देश की सेवा करते हुए शहीद हुए है तथा चेंजर वासियो का नाम रोशन किया है।










