सबसे ज्यादा नगर परिषद को हाउस टैक्स से होगी बढ़ोतरी : रेनू शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनोज कुमार कांगड़ा 

नगर परिषद कांगड़ा की अहम बैठक नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें वार्षिक बजट 2024-25 पारित करने के साथ नगर परिषद के कई अहम विषयों पर चर्चा करने के साथ सहमति जताई गई। बैठक की जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा ने बताया कि आज के पारित बजट में जहां नगर परिषद की अनुमानित आय 6 करोड़ 10 लाख 6 हजार 204 रुपए रखी गईं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे ज्यादा नगर परिषद को हाउस टैक्स से बढ़ोतरी होगी जिसकी अनुमानित राशि लगभग 55 लाख रुपए है वही नगर परिषद की घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना के तहत नगर परिषद को लगभग 21 लाख रुपए की अनुमानित राशि है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 2024- 2025 में नगर परिषद द्वारा अनुमानित व्यय राशि 10 करोड़ 33 लाख 95 हजार 102 रुपए खर्च करने पर अंतिम मोहर लगाई गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नगर परिषद द्वारा 4 करोड़ 57 लाख₹5000 नगर परिषद द्वारा विकास कार्य पर खर्च जाएंगे उन्होंने बताया कि इस बहुमत जिला पार्किंग में लोगों को पार्किंग सुविधा के साथ-साथ आधुनिक शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण भी किया जाएगा जिसमें पुराने दुकानदारों के साथ-साथ नए दुकानदारों को भी स्थापित करने की योजना नगर परिषद द्वारा बनाई गई है।

रेनू शर्मा ने बताया कि इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था बिजली व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च करने के लिए बजट में राशि निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि नगर परिषद अक्सर शहर की व्यवस्था एवं सुंदरता बनाए रखने के लिए कार्यरत है और उसकी पर ही कार्य किया जा रहा है।

 बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पार्षद सुमन वर्मा, पुष्पा चौधरी, अनुराधा, सौरभ चौधरी, अशोक शर्मा, कोमल शर्मा के अलावा मनोनीत पार्षद राकेश गुप्ता, अनिल चौधरी, करण शर्मा के अलावा नगर परिषद के एसडीओ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Pehali Nazar
Author: Pehali Nazar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles

error: Content is protected !!