डॉ. राजेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहली नज़र ब्यूरो कांगड़ा 

डॉ. राजेश शर्मा को हिमाचल सरकार ने प्रदेश शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पिछले 30 सालों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे डॉ. राजेश शर्मा ने देहरा और कांगड़ा से विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया लेकिन जीत न मिल पाई। इस विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से टिकट दिया गया और वह चुनाव जीत गई। दीगर हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने डॉक्टर राजेश को भरोसा दिलाया था कि उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अब उन्हें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सोपी गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जम्मू कश्मीर के लिए मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए गए डॉक्टर राजेश शर्मा की नियुक्ति के बाद उनका राजनीतिक कद बढ़ा है कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पहले निशु मोगरा को कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया गया उसके बाद अजय वर्मा को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया और अब डॉक्टर राजेश को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है इससे कांगड़ा जिला में राजनीतिक हलचल भी बढ़ी है।

Pehali Nazar
Author: Pehali Nazar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles

error: Content is protected !!