लच्छी-लच्छी फेम अशोक चौधरी का नया गाना भाभिया दा परांदा बाह्मण कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने किया रिलीज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहली नज़र ब्यूरो कांगड़ा

प्रसिद्ध गायक अशोक चौधरी द्वारा गाया नया पहाड़ी गाना भाभिया दा परांदा प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद व व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने गाने का पोस्टर जारी कर रिलीज कर दिया। जिसे दर्शक अशोक चौधरी के बनाए गए यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस दौरान वेद प्रकाश शर्मा ने गायक अशोक चौधरी को शुभकामनाएं व बधाई दी। पहाड़ी गायक अशोक चौधरी ने कहा कि इससे पहले भी वह कई पहाड़ी गीत गा चुके हैं वही आज व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा द्वारा उनके गाने को रिलीज किया गया। उन्होंने बताया कि यह गाना उनके पिताजी ने लिखा है और इसका फिल्मांकन कांगड़ा की हसीन वादियों में ही शूट किया गया है। रिलीज होते ही दर्शकों द्वारा उनके गए गीत को खूब सराहा जा रहा है। बताते चले की अशोक चौधरी द्वारा प्रसिद्ध गाया हुआ गाना लच्छी लच्छी लोग गलानदे बहुत ही लोकप्रिय रहा और आज भी डीजे की धुनों में यह गाना बजता आ रहा है।

Pehali Nazar
Author: Pehali Nazar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles

error: Content is protected !!